ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत जनपद उन्नाव में चल रही अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने डीवी/पीएसटी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित मानकों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए.
