ब्यूरो रिपोर्ट उमेश द्विवेदी
असोहा क्षेत्र के कालूखेड़ा कस्बे स्थित लक्ष्मी फर्नीचर हाउस में भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पुरवा क्षेत्र में महासमिति की तीन नई इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रगीत “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के रचनाकार स्वर्गीय श्यामलाल गुप्ता ‘पार्षद’ की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रभक्ति से प्रेरित योगदान को याद किया।बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर गुप्ता, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, जिला महामंत्री ललित गुप्ता, पुरवा अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री गोविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
