अयोध्या। अयोध्या प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार, 26 जुलाई को दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय सभागार, अयोध्या धाम में गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या और गोंडा मंडल का पत्रकार सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें चारों मंडलों के बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे।
सम्मेलन का उद्घाटन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा फीता काटकर करेंगे। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को अटल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं अयोध्या मंडल प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मेलन में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ संगठन को और सशक्त बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष आचार्य स्कंद दास ने सभी पत्रकार बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

