पुरवा, उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई पुरवा का निर्वाचन गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।अचलगंज मार्ग स्थित एक डिग्री कॉलेज में चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार एवं पर्यवेक्षक अनूप शुक्ल की देखरेख में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद अध्यक्ष पद पर वरुण सिंह, महामंत्री रमेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार अवस्थी, राकेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार एवं माहेश्वरी वर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक चौरसिया, संयुक्त मंत्री पद पर किशन लाल, विनोद कुमार, राजेश कुमार एवं रेखा, लेखाकार राजकुमार तथा आय-व्यय निरीक्षक मोहित कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, उपस्थित शिक्षकों ने वरिष्ठ शिक्षक मोतीलाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक संरक्षक मनोनीत कियाइस अवसर पर शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नई कार्यकारिणी ने शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा विकासखंड के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जनपदीय अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, महामंत्री राम जन्म सिंह, कोषाध्यक्ष सरल कुमार, संरक्षक राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुरवा में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
