दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, अन्नू टंडन के निर्देश पर अंकित सिंह परिहार ने किया वितरण

दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, अन्नू टंडन के निर्देश पर अंकित सिंह परिहार ने किया वितरण

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

उन्नाव। बीघापुर ब्लॉक के ग्राम घाटमपुर खुर्द निवासी दिव्यांग हंसराज पासवान तथा नगर पंचायत भगवंतनगर निवासी दिव्यांग शम्भू लोधी की समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन ने दोनों के लिए तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई।

उनके निर्देश पर समाजवादी नेता अंकित सिंह परिहार ने विवेक शुक्ला के साथ दोनों दिव्यांगों के घर पहुंचकर ट्राई साइकिल भेंट की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अंकित सिंह परिहार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही अन्नू टंडन की कार्यशैली की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और दिव्यांग वर्ग की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर हैं।

 

ट्राई साइकिल मिलने पर दोनों लाभार्थियों और उनके परिजनों ने अन्नू टंडन एवं अंकित सिंह परिहार का आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके लिए बड़ी राहत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *