यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़िता को ₹7,490 की रकम वापस मिली

यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़िता को ₹7,490 की रकम वापस मिली

 

उन्नाव। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस ने यूपीआई फ्रॉड की शिकार महिला को उसकी ठगी गई ₹7,490 की धनराशि वापस दिलाई।

जानकारी के अनुसार, आसमा फारुकी, पत्नी सानू, निवासी त्रिभुवन खेड़ा, थाना गंगाघाट ने 14 जनवरी 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से ₹7,490 की धोखाधड़ी हो गई है।

शिकायत पर गंगाघाट थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। प्रयासों के परिणामस्वरूप 29 जुलाई 2026 को पीड़िता के खाते में पूरी ₹7,490 की राशि सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक माबूद रजा तथा महिला आरक्षी समरीन बानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *