यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गुरुवार को लखनऊ, कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। बादलों की आवाजाही जारी है। वाराणसी में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। सुबह 9.30 बजे सुल्तानपुर और जालौन में तेज बारिश हुई। 25-30 मिनट की बरसात के बाद गलियों में पानी भर गया। उधर, पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में बुधवार को गंगा के तेज बहाव में मेरठ का एक कांवड़िया बहने लगा। यह देखकर एसडीआरएफ (SDRF) के एक जवान ने नदी में छलांग लगा दी और उसकी जान बचाई। इधर, बलिया में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। 100 से अधिक परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए हैं। काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने अगले आदेश तक बोटिंग पर रोक लगा दी है। आज 41 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच, सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 70-80% हिस्से से बादल गायब दिख रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। मौसम की 3 तस्वीरें- अगस्त के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 3-4 अगस्त के आसपास मानसूनी सिस्टम दोबारा उत्तर की ओर खिसक सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मजबूत होंगी। इसके असर से मानसूनी गतिविधियां फिर जोर पकड़ेंगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 30 जुलाई को कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
वाराणसी-सुल्तानपुर में बारिश, गंगा में बोटिंग पर रोक:तेज बहाव में कांवड़िया बहा, जवान ने बचाया; सरयू नदी में 2 मकान समाए
