मौलाना ने खुद को जिंदा जलाया, बोला-पत्नी टॉर्चर करती है:बरेली में आग का गोला बनकर सड़क पर भागा, पत्नी चीखते हुए पीछे दौड़ी, VIDEO

बरेली में पत्नी से तंग आकर एक मौलाना ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे मौलाना की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह आग की लपटों से घिरा सड़क पर भागता नजर आ रहा है। उसके पीछे पत्नी भी दौड़ती दिख रही है। मृतक अब्दुल कादिर (28) के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी भाभी पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, इलाज के दौरान अब्दुल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है। विरोध करने पर वह उसे प्रताड़ित करती थी। उसने कहा, “मैं अब उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहता। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर ही मैंने यह खौफनाक कदम उठाया।” पुलिस ने मृतक के आखिरी बयान और घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लेते हैं… मरने से पहले पुलिस को सुनाई आपबीती अब्दुल ने पुलिस को बताया कि पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, मारपीट और गाली-गलौज करती थी। दो साल पहले उसने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में आपसी सहमति से समझौता हो गया। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में उसने अपने भाई के साथ मिलकर मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह घर अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। मना करने पर मारपीट पर उतर आती थी। वह मुझ पर दूसरी औरतों के साथ अफेयर का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। मैं उससे बहुत परेशान हो चुका था। अब उसके साथ एक पल भी नहीं रहना चाहता था। सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा? 2 मिनट 5 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गली में सन्नाटा है, कुछ बच्चे खेल रहे हैं और एक बच्ची बैग लेकर स्कूल जा रही है। तभी कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने अब्दुल हाथ में पेट्रोल की दो बोतलें लेकर घर में जाते दिखते हैं। 16 मिनट बाद, घर के अंदर से आग की लपटों में घिरे अब्दुल बाहर भागते हैं। उनके पीछे पत्नी मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती है। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आते हैं। गली में अफरा-तफरी मच जाती है। भाई का आरोप- भाभी ने हत्या की, फोन भी गायब किया सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया- एक युवक के आत्मदाह की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी के पोते की हत्या करके एक करोड़ फिरौती मांगी: 36 लाख का कर्ज चुकाना था, गोरखपुर वैभव हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा ‘मुझ पर 36 लाख रुपए का कर्ज था। किस्त जमा न करने पर पिता ताने मारते थे। नालायक कहते थे। इससे परेशान होकर सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण की योजना बनाई। AI की मदद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में जानकारी जुटाई। गैंग कैसे काम करता है? पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *