चित्रकूट/बांदा अध्यात्मिक,पौराणिक ऊर्जा एवं वैदिक सांस्कृति की अनुभूतियों से अक्षादित् परिक्षेत्र :- विमल सिंह (अध्यक्ष)

चित्रकूट/बांदा अध्यात्मिक,पौराणिक ऊर्जा एवं वैदिक सांस्कृति की अनुभूतियों से अक्षादित् परिक्षेत्र :- विमल सिंह (अध्यक्ष)

माँग – चित्रकूटधाम से खाटू श्याम तक चलाई जाए “श्री महर्षि वामदेव आध्यात्मिक ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्री से,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह की जनहितकारी मांग

 

 

बांदा। चित्रकूटधाम मण्डल की जनता और अधिवक्ताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चित्रकूटधाम से राजस्थान के खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु सीकर राजस्थान तक एक विशेष आध्यात्मिक ट्रेन चलाने की मांग की है।

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल के माध्यम द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि चित्रकूटधाम (कर्वी) विश्व प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है। यहां पवित्र मन्दाकिनी नदी, भगवान कामतानाथ का मंदिर, बड़े वाटर फाल और विशाल वन क्षेत्र के कारण देश-दुनिया से श्रद्धालु आते हैं।

ज्ञापन के अनुसार चित्रकूट से हजारों श्रद्धालु हर साल मथुरा, बालाजी और खाटू श्याम (सीकर, राजस्थान) की आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं। यात्रियों की सुविधा और आस्था को देखते हुए चित्रकूटधाम से खाटू श्याम तक एक विशेष साप्ताहिक आध्यात्मिक ट्रेन चलाए जाने की जरूरत है।

मांग करने वालों ने सुझाव दिया है कि इस ट्रेन का नाम श्री महर्षि वामदेव आध्यात्मिक ट्रेन रखा जाए। महर्षि वामदेव का उल्लेख पवित्र ग्रंथ “रामायण” में मिलता है। बांदा मुख्यालय में स्थित वामदेवेश्वर पर्वत पर,प्राचीन गुफा में स्थापित शिवलिंग,अध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र

ही महर्षि वामदेव की तपोस्थली हैं।ज्ञापन में रेल मंत्री से अनुरोध किया गया है कि क्षेत्र की जनता और अधिवक्ताओं की जनहितकारी मांग को देखते हुए इस विशेष ट्रेन को शीघ्र शुरू करने की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों का कहना है कि ऐसा होने पर पूरे चित्रकूटधाम मण्डल की जनता लाभान्वित होगी।चित्रकूटधाम से खाटूश्यामजी (सीकरी राजस्थान) तक एक विशेष आध्यात्मिक टे्न चलाने के सम्बन्ध में बार संघ अध्यक्ष विमल सिंह ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एडवोकेट प्रशांत सिंह, गौरव सिंह विवेक सिंह शिवपूजन पटेल विनोद सिंह महासचिव आदि उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *