डीएम की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं, जिले की सभी तहसीलों में होगा आयोजन

पुरवा उन्नाव- जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए 1 अगस्त 2026 को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार तहसील पुरवा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा। पुरवा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी विभाग से संबंधित समस्या या शिकायत है तो वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित तहसील में पहुंचकर अधिकारियों को अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।इन तहसीलों में इन अधिकारियों की रहेगी अध्यक्षता तहसील बीघापुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जबकि तहसील सफीपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा।

वहीं तहसील हसनगंज एवं बांगरमऊ में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *