असोहा – संवाददाता- आत्म निर्भर बनाने हेतु पंचायत सहायको को दिया गया प्रशिक्षण ।
आज ब्लॉक सभागार में ओएसआर प्रशिक्षण के तहत पंचायत सहायको को प्रशिक्षण दिया गया , इसके कार्यक्रम के तहत पंचायत सहायको को बताया गया कि ग्राम पंचायत को कैसे आत्म निर्भर बनाया जाए तथा आय के स्रोत कैसे और कहाँ से उतपन्न किये जायें की ग्राम पंचायत को राजस्व का लाभ मिल सके । कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि ग्राम पंचायत टैक्स लगा कर , अनुपयोगी जमीन को उपयोग में लाने के लिये जरूरत मन्द व्यक्तियों को पट्टा करके ,ग्राम पंचायत में यदि पैसा व जगह है तो दुकाने बना कर किराये पर उठाये , जरूरत मन्द लोग आय ,जाति ,निवास के लिये सहज जन सेवा केंद्रों या अन्य स्रोतों पर जाते है तो उनके लिये पंचायत भवन पर ही कम पैसो में बना कर पंचायत के लिये आय सृजित की जा सकती है । कार्यक्रम के दौरान सहायक खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत पांडेय ,कम्प्यूटर आपरेटर शशि भूषण शुक्ल , नवीन यादव , राज सिंह , रहनुमा सिद्दकी ,अम्रता सिंह ,रविशंकर गुप्ता , राज बहादुर , लोकेश , अनुज सहित अन्य पंचायत सहायक उपस्तिथ रहे ।
