बरदहा बाजार में छापा, कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बरदहा बाजार में छापा, कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्ता

पुरवा/मौरावां। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा निशांत सिंह ने अपनी टीम और थाना मौरावां पुलिस के साथ ग्राम शिवपुरा, बरदहा बाजार में छापेमारी की। इस दौरान 56 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।आबकारी विभाग के अनुसार यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *