बाराबंकी – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित दावेदार प्रमुख धार्मिक स्थलों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग व बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। इसी बीच तासीपुर स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में लगी एक होर्डिंग से भाजपा नेता की तस्वीर काटे जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता प्रमोद तिवारी ने बुढ़वा बाबा मंदिर के प्रवेश द्वार पर होर्डिंग लगवाकर स्वागत द्वार बनाया था। रविवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो होर्डिंग से उनकी तस्वीर किसी अराजक तत्व द्वारा काटकर गायब कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, उसी स्थान पर दरियाबाद विधायक की भी एक होर्डिंग लगी हुई है, जबकि उसके बगल में लगी प्रमोद तिवारी की होर्डिंग से केवल उनकी तस्वीर काटी गई है।भाजपा नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रात में लगाई गई होर्डिंग से फोटो काटकर गायब, पुलिस से शिकायत
