अब तक 19 रेलवे स्टेशनों में से 17 पर रेलमेध यज्ञ संपन्न

बाराबंकी – लगातार पांँचवें वर्ष अमित अवस्थी ‘अधिवक्ता’ संयोजक, धर्मजागरण बाराबंकीधाम उ.प्र. के नेतृत्व में बाराबंकी जनपद के सभी 19 रेलवे स्टेशनों पर जल सहित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम चल रहा है जिसमें से अब तक 17 पर रेलमेध यज्ञ संपन्न हो चुका है जो धर्मसेवकों की तपस्या का प्रतिफल है।

यह विचार संघ प्रचारक वैभव जी ने जहांँगीराबाद रेलवे स्टेशन पर धर्मसेवकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गौतम, देवेंद्र सिंह, रिटायर्ड जेलर विनोद कटियार, नरेन्द्र त्रिपाठी, संतोष बाबा, हरिश्चंद्र शर्मा, कुंवर अजय प्रताप सिंह, सर्वेश शर्मा, राकेश वर्मा, राजेंद्र कुमार, राजकुमार मिश्र, बलजीत अरोड़ा, श्लोक शुक्ल सहित अनेकों धर्मसेवक को स्मृति चिन्ह वितरित किया गया। अंत में धर्मजागरण के जहांँगीराबाद रेलवे स्टेशन प्रभारी रंजीत कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *