लखनऊ। अवैध खनन की शिकायत करने वाले , ग्राम खालिसपुर दुर्गा,थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर के मूल निवासी अधिवक्ता धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मामले में हाईकोर्ट लखनऊ की डिवीजन बेंच ने गंभीर रुख अपनाया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि शिकायत के बाद उन्हें थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर के तत्कालीन Sub-Inspector कृष्ण पाल सिंह द्वारा अपमानित किया गया तथा बाद में अपराधियों को अनुचित लाभ पहुंचाने हेतु दूसरे के जमीनी विवाद में उनके विरुद्ध धारा 126/135 BNSS (पूर्व में 107/116 CrPC) के अंतर्गत दुर्भावनावश , झूठी कार्यवाही की गई।
मामले में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह कार्यवाही दुर्भावनापूर्ण थी और अवैध खनन से जुड़े हितों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ डिवीजन बेंच के समक्ष पहुंचा।
दिनांक 16 जुलाई 2026 को माननीय हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया टिप्पणी की कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने अपनी शक्तियों का अतिक्रमण किया है तथा SHO कानून के अनुरूप उचित कदम नहीं उठा रहे हैं। न्यायालय ने SHO एवं SI कृष्ण पाल सिंह को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने तथा Personal Affidavit दाखिल करने का आदेश दिया।
इसके पश्चात 23 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई में न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि SI कृष्ण पाल सिंह द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का रिकॉर्ड से समर्थन नहीं मिलता। दरोगा द्वारा माननीय न्यायालय से माफी भी मांगी गई और कहा गया कि वे भविष्य में ऐसी हरकत को नहीं दोहराएंगे।।मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने Superintendent of Police, Sultanpur को भी स्वयं मामले की समीक्षा कर Personal Affidavit दाखिल करने का निर्देश दिया है। यदि SP द्वारा शपथपत्र दाखिल नहीं किया जाता है, तो उन्हें अगली तिथि पर व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना होगा तथा कार्यवाही के संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्री नारद मुनि सिंह का भी शपथपत्र दाखिल करने के लिए कहा गया है।दरोगा श्री कृष्ण पाल सिंह को उपस्थित होना होगा।
मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त 2026 को निर्धारित है।
याचिकाकर्ता अधिवक्ता श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनके सीनियर अधिवक्ता श्री राहुल मिश्रा ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों से जुड़ा है जो पुलिस की कथित मनमानी और शक्ति के दुरुपयोग का सामना करते हैं। यदि एक अधिवक्ता स्वयं के लिए न्याय नहीं पाएगा तो अपने क्लाइंट्स के लिए क्या न्याय की उम्मीद करेगा।यदि विभागीय जांच में कदाचार के आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन, सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि,बर्खास्तगी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
मामला: Criminal Misc. Writ Petition No. 5880 of 2026
न्यायालय: इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच
थाना: दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर
अगली तिथि: 18 अगस्त 2026
