थाना लम्भुआ पुलिस नें 02 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना लम्भुआ पुलिस नें 02 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता: अमर बहादुर

सुल्तानपुर:पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारु निगम* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के निर्देशन में *थाना लम्भुआ पुलिस* नें 02 अभियुक्तों को अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 02.08.2026 को थाना लम्भुआ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान *छंगी मोड़, ग्राम पाण्डेपुर* के पास से दो अभियुक्तों *1. प्रखर सोनी*, *2. संतोष सोनी* को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *कुल 02 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना लम्भुआ पर *मु0अ0सं0 287/2026 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. प्रखर सोनी पुत्र संतोष सोनी, उम्र लगभग 20 वर्ष

2. संतोष सोनी पुत्र ताराप्रसाद सोनी, उम्र लगभग 44 वर्ष निवासीगण- ग्राम शाहपुर हरिवंश, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर।

बरामदगी- कुल 02 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा, काली पन्नी में – 01 किलो 136 ग्राम , सफेद पन्नी में – 01 किलो 142 ग्राम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 दिलीप कुमार

2. उ0नि0 अनिल कुमार यादव

3. का0 राहुल यादव

4. का0 निकेश यादव

5. हे0का0 अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *