चोरों ने ई-रिक्शा से उड़ाई बैटरी, पुलिस जांच में जुटी

चोरों ने ई-रिक्शा से उड़ाई बैटरी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ: विपिन द्विवेदी

सुल्तानपुर:ई-रिक्शा चालक की रोजी-रोटी पर चोरों का वार,चार बैटरियां उड़ाईं।बल्दीराय थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में बेखौफ चोरों ने घर के बाहर चार्जिंग पर खड़े ई-रिक्शे को निशाना बनाकर उसकी चार बैटरियां चोरी कर लीं। चोर पहले चार्जिंग का तार काटकर ई-रिक्शे को सड़क तक ले गए और बैटरियां निकालकर फरार हो गए। पीड़ित राम यज्ञ ने बताया कि ई-रिक्शा ही परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *