दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, घायल की बाइक और मोबाइल लेकर भागे

पुरवा उन्नाव,भवरेश्वर बाबा मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे युवक को कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान टक्कर मारने वाले बाइक सवार घायल की बाइक और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार असोहा क्षेत्र के लेंगड़ा खेड़ा गांव निवासी अंगद गांव के ही कमलेश कुमार की बाइक लेकर भवरेश्वर बाबा मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर पहासा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से अंगद सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस बीच अज्ञात बाइक सवार घायल अंगद की बाइक और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।सीएचसी असोहा में उपचार के दौरान होश में आने पर अंगद ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।कालूखेड़ा चौकी प्रभारी लाल सिंह कंवजिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। अज्ञात बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *