बिलेश्वर महादेव मंदिर का सावन के प्रथम सोमवार पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

पुरवा, उन्नाव। श्रावण माह के पहले सोमवार को प्राचीन बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही श्रद्धालु जल, दूध व बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करते रहे। मंदिर परिसर दिनभर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मंदिर परिसर में पूजन सामग्री, प्रसाद तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सजी रहीं, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह के साथ प्रभारी तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत पाण्डेय, नगर पंचायत के प्रतिनिधि पंकज तथा प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *