स्विमिंग पुल बनी बीघापुर तहसील तैर रही पानी में फरियादी लगा रहे गोते

क्राइम संवाददाता
आशू सोनी
उन्नाव । हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली बीघापुर तहसील का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया मौसम की हल्की बारिश में तहसील प्रांगण की स्थिति हो गई पानी पानी जहाँ पर दूर दराज से लोग अपनी परेशानियों की शिकायत करने आते हैं वही शिकायत प्रांगण आज खुद शिकायत के घेरे में आ गया है।
बीघापुर तहसील सालों से फर्जी बैनामों, मिट्टी खनन माफियाओं, अवैध पेंड़ कटानों, मिलावटी मिठाइयों व भू – माफियाओं आदि कई अच्छाइयों की वजह से अपनी प्रसिद्धि बनाये हुए है। जोकि सालों से कई अधिकारी आकर चले गये लेकिन आज तक इन पर रोक लगाने में सभी अधिकारी असमर्थ दिखाई दिए कारण कुछ भी रहा हो लेकिन गरीब जनता के भरोसे को इन अधिकारियों ने पूरी तरह कुचल कर रख दिया है। यहाँ तक कि पर्सनल शिकायतों से लेकर सामाजिक शिकायतों का अम्बार लगा रहता है। लेकिन धरातल पर निस्तारण शायद ही किसी शिकायत का हो पाया हो। जिसका खामियाजा गरीब जनता को अपने ऊपर मुकदमा लिखवाकर भुगतना पड़ता है। जिससे अपने आप शिकायत होना बंद हो जाती है। अधिकारियों की लापरवाही तब सामने आयी जब मौसम की बरसात ने पूरे तहसील प्रांगण को अपने आगोश में ले लिया यहां तक बारिश बंद होने के लगभग पांच घंटे बाद भी तहसील के दोनों मुख्य गेटों पर कीचड़ व लगभग एक से दो फिट पानी भरा रहा तथा किसी भी अधिकारी के पास तहसील प्रांगण की ऐसे हालतों को देखने तक समय नही था। वहीं दूर दराज से आये किसान व फरियादी गिरते गिरते बच गये क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही के चलते अवैध कार्य करने में लोगों को किसी भी तरह की कोई बाधा नही हो रही है। और बेखौफ होकर अपने सारे धंधे कर रहे हैं। वहीं अधिकारियों की माने तो उनको मीटिंग से ही टाइम नही मिल पाता है। किसी से मिलने व बात करने का भी उनके पास टाइम नही रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *