क्राइम संवाददाता
आशू सोनी
उन्नाव। जनपद के थाना बिहार क्षेत्र में एक किशोर के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सामान्य डायरी (जी.डी.) में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के राम चरन खेड़ा मजरा पुरंदर पुर निवासी परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका भाई सुनील कुमार पुत्र राम बरन 40वर्ष 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से काली पल्सर मोटरसाइकिल U P 33Z 4760 से जागेश्वर मंदिर कुंभी के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने थाना बिहार में गुमशुदगी की सूचना दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जी.डी. में प्रविष्टि दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। उसके हुलिये के संबंध में भी विवरण जारी किया गया है, ताकि आमजन की सहायता से उसे जल्द से जल्द खोजा जा सके।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना बिहार या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
