IGRS रैंकिंग में उन्नाव की बड़ी छलांग, प्रदेश में चौथे पायदान पर पहुंचा जनपद

डीएम घनश्याम मीणा की कार्यशैली का दिखा असर, टॉप-5 में बनाई जगह

पुरवा उन्नाव,जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में उन्नाव जनपद ने IGRS (जनसुनवाई-समाधान) की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले की इस उपलब्धि को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा हैउन्नाव की कमान संभालने के बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जनसमस्याओं के निस्तारण, अधिकारियों की जवाबदेही और शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। लगातार समीक्षा और निगरानी का परिणाम अब IGRS रैंकिंग में भी दिखाई देने लगा है।इससे पहले जिलाधिकारी घनश्याम मीणा हमीरपुर जिले में तैनाती के दौरान राजस्व के क्षेत्र में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान तक पहुंचा चुके हैं। उन्नाव में भी उन्होंने इसी कार्यशैली को आगे बढ़ाते हुए जिले को IGRS की टॉप-5 रैंकिंग में शामिल कराने में सफलता हासिल की है।शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोरजिलाधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा अधिकारियों को जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की लगातार समीक्षा कर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।प्रदेश की रैंकिंग में उन्नाव का चौथे स्थान पर पहुंचना जिला प्रशासन की कार्यशैली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी लगातार बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *