मौरावां में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया चेहल्लुम, अकीदतमंदों ने निकाला जुलूस

मौरावा संवाददाता वसीम अहमद

मौरावां (उन्नाव)। कस्बा मौरावां में चेहल्लुम का पर्व मंगलवार को धार्मिक आस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिया समुदाय के अकीदतमंदों ने इमामबाड़े से चेहल्लुम का जुलूस निकाला।जुलूस इमामबाड़े से प्रारंभ होकर चंदनगंज बाजार, हिलौली रोड सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं। पूरे मार्ग में अकीदतमंद मातम करते हुए और मर्सिया पढ़ते हुए आगे बढ़े। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत को याद किया।इस दौरान कमेटी के अली इमाम, कायम अब्बास, गुलाम अब्बास, नाजिम अब्बास एवं जहीर अब्बास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का संचालन किया।

चेहल्लुम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना मौरावां पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस प्रशासन ने जुलूस के साथ रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *