यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी:प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। बिजनौर में हाईवे की अप्रोच रोड नदी के तेज बहाव में बह गई। सड़क पर 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। वहीं, फर्रुखाबाद में चित्रकूट डिप के पास बैरिकेडिंग कर हाईवे को बंद करना पड़ा। सड़कों पर नाव चल रही हैं। लखीमपुर-खीरी में शारदा के कटान में स्कूल का आधा हिस्सा नदी में समा गया। बुधवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और नोएडा समेत 15 शहरों में तेज बारिश हुई। वहीं, लखनऊ, बाराबंकी समेत 30 शहरों में बादल छाए रहे। कानपुर देहात में सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी में उतरकर OPD तक जाना पड़ा। प्रयागराज में ऐतिहासिक खुसरोबाग किले से जुड़ी दीवार ढह गई। एक बड़ा पेड़ डीसीएम पर गिर गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 65 शहरों में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी सिस्टम अब यूपी के ऊपर एक्टिव हो गया है। यह दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रहा है। इस वजह से कई चक्रवात सक्रिय हो गए हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं पहुंच गईं हैं। इसके असर से अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए टॉप 10 शहर, जहां सबसे ज्यादा बादल बरसे यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *