डीएम घनश्याम मीणा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को उत्सव के रूप में मनाने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

पुरवा उन्नाव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को भव्यता और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव से लेकर शहर तक अभियान को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों, तिरंगा वितरण, जनजागरूकता अभियान और विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने तीन चरणों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी।तीन चरणों में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
अभियान का पहला चरण 6 से 8 अगस्त, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक घर के साथ-साथ सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का प्रतीक है। गांवों से लेकर शहरों तक राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप दें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।विद्यालयों में निकलेगी प्रभात फेरी और जागरूकता रैलीडीएम ने विद्यालयों में प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता, फिल्म व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, रील, स्लोगन, वॉल पेंटिंग और मैराथन रेस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रमों को भव्यता से आयोजित करने के निर्देश दिए। उच्च गुणवत्ता के कलाकारों की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने पर भी जोर दिया गया।14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका प्रदर्शनीजिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को निराला प्रेक्षागृह परिसर में भारत विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शनी की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए 13 से 15 अगस्त तक हर ओर लहराएगा तिरंगा डीएम ने निर्देश दिए कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी आवासित घरों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शहीद स्मारकों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही प्रमुख स्थलों पर तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की रैली निकालने और रैली से पहले वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कराने के निर्देश भी दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्ध आश्रम, निराश्रित आश्रम एवं दिव्यांग आश्रमों में भी कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *