श्रावण मास: डीएम-एसएसपी

 

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

उन्नाव। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना सफीपुर क्षेत्र के जानकी कुंड तथा परियर माना बंगला घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता और आपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *