लगातार बारिश से धान की फसल पर संकट के बादल 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

 

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने धान की फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। अगेती धान की फसल में बालियां निकल रही है और फूल आ गए हैं ।लेकिन अब लगातार हो रही बरसात के कारण फूल झड़ने लगे हैं। इससे दाना बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जिससे पैदावार घटने की आशंका बढ़ गई है।

 

किसानों का कहना है कि धान में फूल आने के समय बरसात सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है। बरसात के कारण परागण नहीं हो पा रहा है, जिससे दाने खोखले रह जाते हैं। तेज हवाएं भी ऐसे में नुकसान कर रही हैं। किसान वीरेंद्र कुमार मनोज कुमार रामू जगवंत श्रीनाथ ने बताया कि इस समय बरसात होने से अगेती धान को सीधा नुकसान हो रहा है।

वहीं दूसरी तरफ निचले इलाकों में सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खजुरिया,पीठापुर, खोर एत्मादपुर, सैदनपुर, भवानीपुर ददरौली, पजरौली,भरथीपुर, हातापुरवा के खेतों में एक से दो फीट तक पानी भर गया है। जलभराव के कारण फसल पानी में डूब रही है जिसे सड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। किसानों ने बताया कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं हुई तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *