ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
सुपाशी,भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी अविचल शुक्ला ने सुपाशी में शिवम पाल के परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को अपना परिवार बताते हुए हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
अविचल शुक्ला ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवम पाल का परिवार उनके लिए अपने परिवार जैसा है और जब भी किसी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, वह पूरी जिम्मेदारी के साथ परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
आर्थिक सहायता मिलने पर शिवम पाल के परिवार ने अविचल शुक्ला का आभार जताया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। विधायक प्रत्याशी की ओर से की गई आर्थिक मदद की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
