रमेश सिंह को काशी प्रांत का प्रभारी बनाए जाने पर जताया हर्ष

लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी प्रांत का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए रमेश सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि रमेश सिंह एक अनुभवी एवं कुशल संगठनकर्ता हैं। काशी प्रांत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।रामपुर खास क्षेत्र के भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रमेश सिंह के संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली का लाभ काशी प्रांत में पार्टी को मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।भाजपा नेता सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि रमेश सिंह को काशी प्रांत का प्रभारी बनाए जाना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से काशी प्रांत में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा। प्रदेश नेतृत्व का यह निर्णय कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने वाला है।वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह ने भी रमेश सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *