रविवार को होगा विशाल कांवड़ भंडारा

बाबा घुईसरनाथ धाम में कांवड़ यात्रियों व शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन

लालगंज, प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बाबा घुईसरनाथ धाम में कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों की सेवा के लिए रविवार को विशाल कांवड़ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बाबा धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सुंदरकांड सेवा समिति, बाबा घुईसरनाथ धाम की ओर से आयोजित इस भंडारे का उद्देश्य भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना है। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री बाबा घुईसरनाथ धाम पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए भंडारे में पूर्णाहार की व्यवस्था के साथ जलपान एवं विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। समिति ने क्षेत्र के शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि सेवा भाव ही सच्ची शिव भक्ति है और कांवड़ियों की सेवा पुण्य का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *