ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
उन्नाव विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के सुमेरपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मनिकापुर मे लगभग पखवारे पूर्व राजेश गुप्ता का निधन हो गया था उनके निधन के बाद परिवार मे पत्नी स्वेता, बेटा शिवम व शिवा, बेटी गुंजन के सामने पेट पालने का संकट खड़ा हो गया, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी थी बताते चले कि राजेश गुप्ता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी थी कही से कोई मदद नहीं मिली तभी क्षेत्रवासियों ने इस विकट परिस्थिति को राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को जानकारी दी, सरल उदार ब्यक्तित्व के धनी राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने त्वरित बड़ा मानवतावादी कदम उठाते हुवे अपनी टीम के साथ असहाय परिजनों से मुलाक़ात की घर की कमजोर स्थिति को देखते हुवे राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने दिवंगत राजेश गुप्ता की पत्नी स्वेता को आर्थिक मदद देकर परेशान परिवार के चेहरे पर सुकून दिखाई पड़ा मौके पर मौजूद क्षेत्रीय जनो ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की ऐतिहासिक वृहद जनसेवा की भूरि भूरि प्रशंशा की व राष्ट्र का भावी युगपुरुष बताया इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान माजिद अली,श्रवण सिंह, दिलीप, अकील, शैलू,रंजीत यादव, इकबाल सिंह प्रधान, आर के सिंह मामाजी,आदि लोग मौजूद रहे
