बिना पद-सत्ता के भी जनसेवा में जुटे अविचल शुक्ला, रामेश्वर बाबा मंदिर में शुरू कराया पेंट का कार्य

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

भगवंत नगर। 166 विधानसभा भगवंत नगर क्षेत्र के ग्राम सभा हड़हा स्थित रामेश्वर बाबा मंदिर में पेंट को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा चल रही थी। मंदिर की रंगाई-पुताई की आवश्यकता की जानकारी जब विधायक प्रत्याशी अविचल शुक्ला तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए मंदिर में पेंट का कार्य शुरू करा दिया।बताया गया कि मंदिर परिसर की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा चर्चा की जा रही थी। सूचना मिलते ही अविचल शुक्ला ने बिना किसी देरी के सहयोग का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “बाबा के दरबार में कुछ करने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।”उनके इस कदम से स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र को ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है, जो किसी पद या सत्ता में रहने के बावजूद नहीं, बल्कि उससे पहले ही जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहयोग करे।स्थानीय लोगों का कहना है कि अविचल शुक्ला लगातार क्षेत्र में सामाजिक और जनहित के कार्यों में सहयोग करते आ रहे हैं। रामेश्वर बाबा मंदिर में पेंट का कार्य शुरू कराए जाने को भी ग्रामीणों ने इसी जनसेवा की भावना से जोड़कर देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *