सड़क हादसों में घायल यात्रियों का डीएम-एसएसपी ने जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

 

उन्नाव। थाना बांगरमऊ और थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में घायल यात्रियों का हाल जानने के लिए रविवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान डीएम और एसएसपी ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति, उपचार और उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्सकों एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।डीएम और एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *