गंभीर बीमारी से जूझ रहे चंद्रभान के उपचार में मदद को आगे आए अंकित सिंह परिहार

सुमेरपुर। ब्लॉक सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम जालिमगंज निवासी चंद्रभान यादव गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी के चलते उनके उपचार में आर्थिक परेशानी सामने आने पर श्री अंकित सिंह परिहार ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उनके इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक व्यवस्था कराई।अंकित सिंह परिहार ने अपने कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चंद्रभान यादव के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस पहल से चंद्रभान के परिजनों को बड़ी राहत मिली।इस अवसर पर अंकित सिंह परिहार ने चंद्रभान यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने भी इस सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *