डाॅ विजय कृष्ण यादव ने राजकीय इन्टर कालेज सिरौलीगौसपुर में प्रधानाचार्य का पद भार सम्भांला 

डाॅ विजय कृष्ण यादव ने राजकीय इन्टर कालेज सिरौलीगौसपुर में प्रधानाचार्य का पद भार सम्भांला

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में डॉ विजय कृष्ण यादव ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे नए प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया पदभार ग्रहण करने के उपरांत, विद्यालय स्टाफ और शिक्षकों ने प्रधानाचार्य डॉ विजय कृष्ण यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।प्रधानाचार्य यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के हितों की रक्षा करना, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बेहतर शैक्षिक माहौल देने का आश्वासन दिया।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनंत कुमार यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *