सजी काव्य संध्या, कवियों की रचनाओं पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

उन्नाव। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बीती रात शहर स्थित होटल शिवा इन में भव्य कवि सम्मेलन एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले समारोह में देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर के सिद्धनाथ धाम के पीठाधीश्वर पूज्य संत बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी महाराज ने फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और उनकी मदद करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ की कवयित्री हेमा कीर्ति पांडे की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद हास्य कवि हेमंत पांडे ने हास्य रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। जसवंतनगर, इटावा से आए कवि धीरज सिंह चंदन ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। हेमा कीर्ति पांडे ने प्रेम और विरह से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर किया, जबकि कानपुर के हास्य-व्यंग्यकार दुर्गा बाजपेई ने पति-पत्नी के रिश्तों पर आधारित हास्य रचनाएं सुनाकर खूब ठहाके लगवाए।उन्नाव के कवि, गीतकार एवं गौसेवक अखिलेश अवस्थी ने भी काव्य पाठ किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ओर से इस तरह के आयोजन साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने अतिथियों और कवियों के प्रति आभार जताते हुए संस्था की चार वर्ष की यात्रा और इस दौरान किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से फाउंडेशन के चार वर्षों के कार्यों की झलक भी प्रदर्शित की गई।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू, समाजसेविका निम्मी अरोड़ा, अधिवक्ता विनय शंकर दीक्षित आशु, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह फौजी, होटल शिवा इन के संजय शुक्ला व अजय शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता आशु चौहान, डॉ. अविनाश, डॉ. मूसा, वरिष्ठ पत्रकार, होटल ब्रिज के शैलेंद्र दीक्षित, होटल मस्कट इन के प्रबंधक संजय त्रिपाठी, राघव रिसॉर्ट के विजय त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, डॉ. सुधीर शुक्ला, रोटरी क्लब के जितेन्द्र जीतू दीक्षित, वरिष्ठ प्राचीन्द्र मिश्रा, पूर्व सभासद राहुल सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े युवा, इन्फ्लुएंसर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *