श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या राम मंदिर का पहला CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) बनाया है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। देवरिया के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया था। इसके अलावा बैठक में दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS से जुड़ीं शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्टी बनाया गया है। इसके साथ ही निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बन गई हैं। 7 जून को मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। इसी मामले में 2 जुलाई को महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। नए ट्रस्टियों के बारे में जानिए- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा:ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान को लीड किया था, देवरिया के रहने वाले
