कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त उनकी हत्या कराने वाली बहू शालू (35) पार्टी में डांस कर रही थी। पति सुब्रत भी उसके साथ था। शालू ससुर की हत्या की प्लानिंग करके घर से पार्टी के लिए निकली थी। यह पार्टी सुब्रत ने कॉस्मोजिन लाउंज में ऑर्गनाइज की थी। पार्टी के दौरान ही वह बीच-बीच में मोबाइल पर हत्यारोपी नौकर विशाल को गाइड करती रही। दैनिक भास्कर को पार्टी के एक्सक्लूसिव वीडियो मिले हैं। इसमें शालू ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’ गाने पर डांस कर रही है। उसके हाव-भाव को देखकर कोई भांप नहीं पाया कि वह मर्डर की इतनी बड़ी प्लानिंग करके पार्टी कर रही है। शालू ने 4-5 घंटे पार्टी की। नौकर विशाल ने शालू को फोन पर ससुर की हत्या किए जाने की बात बताई। इसके बाद आराम से पति और बेटे के साथ रात 3 बजे घर पहुंची। फ्लैट खोलकर अंदर गई तो वहां ससुर की लाश पड़ी थी। लाश देखकर वह चिल्ला पड़ी। आसपास के लोगों को बुलाया और रोने लगी थी। CCTV में आरोपी नौकर विशाल और उसका साथी राजकिशोर नजर आए। 6 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने कबूल कर लिया कि शालू के कहने पर हत्या की है। पुलिस ने अगले दिन शालू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। शालू की पार्टी की 4 तस्वीरें- हत्यारों से गजरा मंगाया, 1 घंटे पहले पार्टी में पहुंची पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की रात शालू ने नौकर विशाल को फोन कर अपार्टमेंट बुलाया। वह अपने साथी के साथ गजरा लेकर पहुंचा। उसने अपार्टमेंट के एंट्री गेट पर सिक्योरिटी गार्ड को अपना नाम विशाल की जगह शिवम बताया। उसने शालू को गजरा दिया और उससे बात की। शालू ने दोनों हत्यारों को विनीत के कमरे में छिपा दिया। इसके बाद डार्क पर्पल गाउन पहनकर और बालों में गजरा लगाकर पति सुब्रत और बेटे के साथ पार्टी के लिए निकल गई। पार्टी रात 11:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन शालू और उसका पति सुब्रत एक घंटा पहले 10:30 बजे ही लाउंज पहुंच गए। पार्टी में 20-25 लोग शामिल थे। इनमें ज्यादातर कपल थे। रात 2 बजे तक सभी लोग डांस करते रहे। इधर, प्लान के मुताबिक, दोनों हत्यारे कारोबारी के सोने का इंतजार कर रहे थे। वे तकिए से उनका मुंह दबाने वाले थे, लेकिन कमरे में पहुंचते ही विनीत ने लाइट जला दी और दोनों को देख लिया। इसके बाद दोनों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बाथरूम में हाथ-पैर धोकर वहां से निकल गए। नौकरों ने बहू का नाम कबूला, पकड़ी गई तो बोली- बंदिशें लगा रखी थीं पुलिस ने CCTV चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राजकिशोर (30) अपार्टमेंट में दाखिल होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी विशाल से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की? जवाब में उसने कहा- ‘बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था।’ नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस शालू को पकड़कर थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि ससुर ने बंदिशें लगा रखी थीं। वह CCTV से उस पर नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। घटना के 2 CCTV देखिए- 6 लाख का लालच देकर नौकर को हत्या के लिए राजी किया था दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार ———————- ये भी पढ़ें- करोड़पति ससुर को मरवाने वाली बहू अब रो रही:कानपुर जेल में पूरी रात करवटें बदलती रही; बेटे पर भी पुलिस को शक कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी ससुर की हत्या करने की आरोपी बहू की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी में बीती। घर की सुख-सुविधाओं की आदी रही बहू को सोमवार शाम जेल पहुंचने के बाद बैरक में रखा गया। शुरुआती करीब 2 घंटे वह गुमसुम रही, किसी से बातचीत नहीं की। महिला बंदियों ने उससे जेल आने की वजह पूछा, तो रोने लगी। उसने रात का खाना खाने से भी मना कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
करोड़पति-ससुर की हत्या के वक्त बहू नाच रही थी, VIDEO:कानपुर में मर्डर प्लान करके पार्टी के लिए निकली, हत्यारों को फोन पर गाइड करती रही
