मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

पीएचसी सैदनपुर में देखें गए 47 मरीज

बाराबंकी- शासन की मंशा के अनुरूप सी एच सी सिरौलीगौसपुर के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । जहां पर मरीजों की जांचें करके उनमें दवाओं का वितरण किया गया ।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कस्बा बदोसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट राम प्रताप मिश्र वार्ड ब्वाय त्रिभुवन सिंह एस एम धीरेन्द्र वर्मा एलटी शुभम अवस्थी एनएम नीतू सिंह की मौजूदगी में 22 मरीजों की जांच कर के उनमें सर्दी जुकाम बुखार से संबंधित दवाओं का वितरण किया गया ।

इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में डॉ अन्विता पांडे फार्मासिस्ट उमेश कुमार मिश्रा एस एल ए रामतीरथ गौतम वार्ड बॉय राजबहादुर की मौजूदगी में 34 मरीज देख कर के उनमें दवाओं का वितरण हुआ ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में डा0 संजय गुप्ता फार्मासिस्ट वीरेन्द्र कुमार श्री वास्तव वार्ड ब्वाय शिवाकान्त सिंह स्वास्थ्य सलाहकार अनूप कुमार जायसवाल पुरुष नर्स शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में 47 मरीज देखे गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *