यूपी के 20 शहरों में बारिश, नोएडा में अंधेरा छाया:योगी ने अफसरों से कहा- सड़कें ठीक करो; बुलंदशहर में श्मशान घाट नदी में समाया

यूपी में मानसून जाते-जाते एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। शुक्रवार को लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और झांसी समेत 20 शहरों में तेज बारिश हुई। नोएडा में दोपहर 2 बजे अंधेरा छा गया। फिर जोरदार बरसात हुई। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इधर, सीएम योगी ने PWD की समीक्षा बैठक में अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। कहा- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों को तुरंत ठीक किया जाए। लगातार हो रही मानसूनी बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। मिर्जापुर में छोटे पुलों के ऊपर से नदी-नालों का पानी बह रहा है। फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ से स्टेट हाईवे का 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया है। बुलंदशहर में गंगा के कटान में पक्का श्मशान घाट नदी में समा गया। बदायूं में पंचायत घर बह गया। लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में बाढ़ आ गई। सड़कों पर नदी का पानी बह रहा है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अब अंतिम चरण में है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं से 2 दिनों तक पूर्वी यूपी में मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में फिलहाल बारिश रुकी हुई है, लेकिन दो दिन बाद हल्की-फुल्की बारिश शुरू हो सकती है। यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *