चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो, झरने की तरह बहा पानी:लखीमपुर में पेड़ नदी में समाया, भदोही में अजगर निकला; 19 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। सभी के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा। लतीफशाह डैम से पानी झरने की तरह बह रहा है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। एक विशाल पेड़ नदी में समा गया। बलिया में गंगा-सरयू खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कई गांव-मोहल्ले बाढ़ से घिर गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। भदोही में गांव में 15 फीट लंबा अजगर निकल आया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा। कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदी किनारे बसे गांवों में 10 फीट तक पानी भर गया है। वाराणसी में अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद का आधा हिस्सा सरयू नदी के ऊपर लटका है। कभी भी इसका बाकी हिस्सा नदी में समा सकता है। शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 50 जिलों में बारिश हुई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *