ब्यूरोचीफ:बिपिनद्विवेदी
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं अन्य के खिलाफ चल रहे मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सफाई साक्ष्य व बहस की कार्यवाही के लिए पत्रावली नियत रही। फिलहाल मामले में कार्यवाही बाधित रही। मामले में अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 सितंबर की तारीख तय किया है।
बन्धुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल साल 2021 को आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में संजय सिंह,सुकई,मकसूद अली,मो सिकन्दर,सहबान, धर्मराज,अजय,जगदीश इदरीश अंसारी,जीशान व अन्य के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश किया है। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में लम्बित चल रहा है। पिछली पेशी पर राज्य सभा सांसद संजय सिंह समेत अन्य ने अपना बयान दर्ज कराया था।
