23 साल की लड़की की गला काटकर हत्या:कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर लाश फेंकी; घर से जेवर, 3 लाख रुपए लेकर निकली थी

कासगंज में 23 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को ट्यूबवेल की छत पर फेंक दिया। लड़की की गला कटी लाश बुधवार को बरामद किया गया। लड़की मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। ट्यूबवेल का मालिक जब चिड़ियों को दाना डालने छत पर पहुंचा, तब उसकी नजर खून से लथपथ लड़की की लाश पर पड़ी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस के मुताबिक, लड़की का गला कटा हुआ था। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। 3 तस्वीरें देखें… पूरा मामला जानिए… जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर गांव अशोक नगर में रहने वाली नेहा का अपने घर से 500 मीटर गला कटा शव मिला। परिवार के मुताबिक, नेहा अपनी बड़ी बहन निशा को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से करीब 3 लाख रुपए और जेवर लेकर भागी थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने नेहा की तलाश शुरू की। घरवालों को बुधवार को ट्यूबवेल की छत पर लाश मिलने की सूचना मिली। घरवालों के अनुसार, नेहा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन निशा की शादी अक्टूबर में होनी थी। घरवालों ने बताया कि मंगलवार रात घर से निकलने के बाद काफी देर तक नेहा वापस नहीं आई थी। इसके बाद परिवार ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। भाई शाहरुख ने बताया कि वह पिता के साथ सब्जी बेचने का काम करता है। मंगलवार रात परिवार के लोग बीती रात 1:00 के बाद खाना खाकर सो गए थे, जिसके बाद उनकी बहन घर से निकल गई। रात 3 बजे देखा तो वो घर पर नही थी। शाहरुख ने बताया की घर से बहन नेहा 3 लाख रुपए और जेवर लेकर गई थी। हत्या किसने की, यह पता नहीं है। सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस पुलिस नेहा के मोबाइल फोन से जानकारी जुटा रही है। उसके घर से निकलने के समय, तीन लाख रुपए और जेवर ले जाने की बात की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती का शव ट्यूबवेल की छत पर मिला है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————— यह खबर भी पढ़ें… पत्नी और सास की सोते वक्त हत्या की; एटा में 25 साल पहले शादी, फिर भी शक करता था यूपी के एटा में सोमवार रात पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोते वक्त पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। उनका सिर बुरी तरह कूच दिया। आंखें फोड़ डालीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *