दुधवा में पर्यटन सत्र का आज होगा शुभारंभ, जलभराव के चलते सफारी स्थगित

किशनपुर वन्यजीव विहार में पर्यटक उठा सकेंगे जंगल सफारी का आनंद

लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 का शुभारंभ रविवार एक नवंबर को दुधवा मुख्य परिसर में होगा। हालांकि, बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण दुधवा प्रभाग के जंगल सफारी मार्गों पर जलभराव और कई स्थानों पर क्षति होने से यहां फिलहाल सफारी का संचालन स्थगित रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने यह निर्णय लिया है।दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बारिश के चलते आंतरिक वनमार्ग और मुख्य सफारी मार्ग कई स्थानों पर जलमग्न एवं क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में मार्गों के सुरक्षित और व्यवस्थित होने तक दुधवा में सफारी शुरू नहीं की जाएगी। वन विभाग का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही सफारी सेवा बहाल कर दी जाएगी।वहीं, पर्यटकों के लिए किशनपुर वन्यजीव विहार में सफारी की व्यवस्था की गई है। विभाग के अनुसार किशनपुर के वनमार्ग सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में हैं। ऐसे में एक नवंबर से यहां पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।वन विभाग ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *