सरदार पटेल जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसपीएस त्रिपुला में दी गई श्रद्धांजलि

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या शर्मिला दास गुप्ता द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्रा अन्वी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाषण देते हुए उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, छात्रा तावी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके साहसिक नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को याद किया।
प्रधानाचार्या शर्मिला दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव रखी। वहीं, इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक निर्णयों और नेतृत्व क्षमता से भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन देश भक्ति, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शाहीन खान, शुभी सिंह, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं , विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *