-
बीएमपीएस में अर्धवार्षिक परीक्षा फल वितरण के साथ अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी संपन्न’
लालगंज, रायबरेली। कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम के साथ अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने अभिभावकों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि बीएमपीएस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक, जीवनोपयोगी और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों के प्रति सचेत रहें, उनकी अच्छाइयों और कमियों को विद्यालय प्रबंधन के साथ साझा करें ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। साथ ही बच्चों के अनावश्यक मोबाइल उपयोग पर भी विशेष नजर रखने की आवश्यकता है।अभिभावकों ने अपने पाल्यों के परीक्षा परिणाम और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था व अनुशासन पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान अभिभावकों द्वारा उठाई गई शिक्षा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की अति विशिष्ट सदस्या श्रीमती सुमन सिंह, सह प्रबंधिका खुशबू सिंह, सह प्रशासनिक सचिव शालिनी सिंह, प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन सहित सभी शिक्षकगण एम.पी. सिंह, बी.एन. यादव, अंजू श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अजय त्रिवेदी, शिरीष तिवारी, रवीन्द्र सिंह, रोहिणी बाजपेयी, शिखा सिंह, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
