आरेडिका में राष्ट्रीय एकता शपथ एवं ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ का आयोजन’

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती के अवसर पर महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने प्रधान विभागाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण की साथ ही साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर उप मुख्य विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण की।आरेडिका खेलकूद संघ एवं कार्मिक विभाग के द्वारा रन फॉर यूनिटी, दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल एवं उ.प्र. पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के जवानों, बच्चों तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आभा जैन और मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता की शपथ दिलायी।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 अक्टूबर से एक नवम्बर तक आरेडिका के सतर्कता विभाग द्वारा महाप्रबंधक रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में किया जा रहा। जिसके तहत केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों, राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर को मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेश सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *