पत्रकारों का अपमान बर्दाश्त नहीं! 

सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।।

🚨 पत्रकारों का अपमान बर्दाश्त नहीं! 🚨

बाँदा– लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार साथियों को तथाकथित झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा “झोलाछाप पत्रकार” कहना निंदनीय है। कलम का अपमान करने से सच्चाई की आवाज दब नहीं सकती।
समाज सेवक धीरज मिश्रा(जिलाध्यक्ष बांदा सवर्ण वाहिनी)
समाज सेवक धीरज मिश्रा ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा व जिलाधिकारी महोदय बांदा से मांग करते हैं ।।
कि जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे अपात्र व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पत्रकारों का सम्मान भी जरूरी है और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा भी!
साथ ही सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा ने यह भी कहा अगर जल्द से जल्द दोषी डाक्टरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सवर्ण वाहिनी टीम पत्रकारों के हित में बांदा अशोक लॉट में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।।
✍️ सवाल पत्रकार की उपाधि का नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और जवाबदेही का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *