अतर्रा/बांदा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी जनसंपर्क क्रांति से दिल्ली हुए रावाना।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन चल रहा है जिसको लेकर 1 नवंबर को वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के तहत कांग्रेसी भारी संख्या में पहुंचने के लिए जुटे हुए हैं जिसको लेकर शनिवार को देर शाम सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस नेता व एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा लोग राहुल गांधी जिंदाबाद ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के साथ स्टेशन के निकट एकत्र हुए और देर शाम संपर्क क्रांति से दिल्ली के लिए रवाना हो गए इस दौरान कांग्रेस नेता श्री कोरी ने सीधा मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग को मुट्ठी में कर कर देश के प्रधानमंत्री ने देश के लोकतंत्र की हत्या की है लोगों के साथ विश्वास घात किया है देश की जनता हाथ में हाथ रखकर नहीं बैठेगी लड़ाई सरकार को बदलने तक जारी रहेगी उनके साथ हरि कृष्ण वर्मा रामकृष्ण निगम बाबा दिन सोनी जयपाल सिंह शिव भवन सिंह राम के श्रीवास अबू हुरैरा संतोष कुमार सोनी लाल जी निषाद नजीर अहमद लक्ष्मी प्रसाद राम प्रसाद पाल जितेंद्र कुमार गुप्ता। आदि इसी प्रकार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा व जिला उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई भी अपने-अपने समर्थकों के साथ देर शाम दिल्ली रवाना हो गए।
