यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को सगाई की। साथ में उनके भाई की भी सगाई थी। अलीगढ़ में 100 बीघा मैदान पर शाही अंदाज में समारोह हुआ। भक्ति गीत पर दोनों जोड़ों ने एंट्री ली। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। संदीप ने मेघना चौधरी और भाई सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने मंच से जय श्रीराम के जयकारे लगवाए और दोनों जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। दुल्हनों ने मंच पर संदीप सिंह की दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संदीप ब्लैक शेरवानी और मेघना शैम्पेन गोल्ड लहंगे में नजर आईं। देखिए सगाई की 10 खास तस्वीरें… संदीप सिंह ने मेघना को पहनाई अंगूठी छोटे भाई सौरभ और अंतरा ने भी की सगाई दादी को गोद में उठाकर मंच पर लाए घरवाले सीएम योगी ने दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया मंच पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे ब्लैक शेरवानी में दिखे शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पेस्टल लहंगे में दिखीं सौरभ की मंगेतर अंतरा पूरे परिवार ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई कल्याण सिंह की तस्वीर के साथ सजा मंच 80 हजार मेहमानों के लिए शाही इंतजाम —————- पढ़ें ये पूरी खबर… शिक्षामंत्री की सगाई- सीएम योगी ने बैग गिफ्ट किया:श्रीराम के जयकारे लगवाए, अलीगढ़ में संदीप सिंह और उनके भाई ने मंगेतर को पहनाई अंगूठी यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह ने सगाई कर ली है। पहले संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाई। इसके बाद सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। इस बीच आतिशबाजी भी हुई। दोनों जोड़ों को आशीर्वाद देने सीएम योगी भी पहुंचे। योगी ने मंच पर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। संदीप सिंह को ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) का गिफ्ट बैग किया। रिंग सेरेमनी के लिए संदीप सिंह ब्लैक शेरवानी पहनकर पहुंचे, जबकि मेघना शैम्पेन गोल्ड रंग के शाही लहंगे में दिखीं। दोनों ने फिल्मी गाने पर एंट्री ली। फैमिली फोटो के लिए दादी को गोद में उठाकर स्टेज पर लाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
शिक्षामंत्री संदीप सिंह की सगाई फोटो-वीडियो में:भक्ति गीत पर एंट्री ली, मंगेतर को अंगूठी पहनाई, CM योगी ने आशीर्वाद दिया
